logo

झारखंड कांग्रेस से निलंबित इन 3 नेताओं की हुई घर वापसी, 2023 में पार्टी ने की थी कार्रवाई 

congress116.jpg

रांची 
झारखंड कांग्रेस से निलंबित 3 नेताओं की पार्टी में घर वापसी हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निलंबित आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू और किशोर शाहदेव का निलंबन वापस लेने का आदेश जारी किया है। इससे राज्य में सियासी गहमा-गहमी शुरू हो गयी है। वहीं सियासी जानकार तीनों नेताओं की घर वापसी को कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की खास रणनीति बता रहे हैं।  

2023 में हुई थी कार्रवाई 


गौरतलब कि वर्ष 2023 में कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अनुशासनात्मक कार्रवाई  करते हुए इन तीनों नेताओं को निलंबित कर दिया था। आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता “छोटू” को अगले 6 वर्षों के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था। 


 

Tags - Congress suspended Jharkhand Newsrajesh thakur